29 Mar 2024, 07:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

लालवानी ने इस बार सर्वाधिक वोट लाने का रिकॉर्ड बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 4:50PM | Updated Date: May 24 2019 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शंकर लालवानी ने सत्रहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर 10 लाख 68 हजार से अधिक वोट लाकर इस बार रिकॉर्ड कायम किया है। लालवानी ने पांच लाख 47 हजार 754 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पंकज सांघवी को पराजित किया है। सांघवी पांच लाख 20 हजार 815 वोट पाने में सफल रहे। इस सीट पर कुल 20 उम्मीदवारों ने अपना राजनीतिक भविष्य आजमाया था, जिनमें से 12 निर्दलीय थे।
 
बहुजन समाज पार्टी के इंजीनियर दीपचंद्र अहीरवाल सिर्फ 8666 मत पाने में कामयाब रहे। भाजपा की सुमित्रा महाजन पिछले आठ चुनाव से इंदौर का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इस बार में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया था। श्रीमती महाजन पिछले लोकसभा चुनाव में चार लाख 66 हजार से अधिक मतों से विजयी रही थीं। इस बार भाजपा उम्मीदवार को इस सीट पर 65.59 प्रतिशत तथा कांग्रेस उम्मीदवार को 31.97 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »