25 Apr 2024, 13:21:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : शराब दुकान में लगी आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 3:45PM | Updated Date: Mar 24 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक शराब की दुकान में आग लग गयी और इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शराब की दुकान में आग लगने के कारण दुकान में सो रहे एक युवक चेतन की मौत हो गई। वह खरगोन जिले का निवासी था। अग्निशमन सूत्रों ने बताया कि दमकल दल विभाग के कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण होना बिजली का शार्ट सर्किट बताया गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »