20 Apr 2024, 16:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : फेसबुक अकाउंट हैक कर बदनाम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 7:01PM | Updated Date: Mar 14 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की सायबर सेल पुलिस ने अपनी ही महिला अभिभाषक का फेसबुक अकाउंट हैक कर उन्हें बदनाम करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीड़िता अभिभाषक ने बीती 19 दिसंबर को एक लेखी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था की पीड़िता के फेसबुक अकाउंट को कोई अज्ञात व्यक्ति हैक कर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रेषित कर रहा है।
 
पुलिस ने फेसबुक मुख्यालय से इस संबंध में जानकारी जुटाकर विवेक रायकवार निवासी आजाद नगर, इन्दौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़िता महिला अभिभाषक को बदनाम करने के उद्देश्य उनका फेसबुक अकाउंट हैक किया था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »