16 Apr 2024, 14:05:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आरएसएस समाज से जुड़कर सकारात्मक काम करेगा : भागवत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 4:44PM | Updated Date: Feb 20 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि संघ समाज से सीधे जुड़कर सकारात्मक दिशा में काम करेगा। यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आरएसएस द्वारा आयोजित ‘सामाजिक बदलाव में संघ की भूमिका’ विषय पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने आगे कहा समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है।
 
समाज में आने वाले सकारात्मक बदलाव में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होना चाहिए। भागवत ने यहां उक्त विषय पर लगभग डेढ़ घंटे तक बोलते हुए अपने विचार रखे।
 
इससे पहले मंगलवार को उन्होंने संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाने, नई शाखा बनाने को लेकर मालवा प्रान्त के स्थानीय संघ पदाधिकारियों से चर्चा की थी। भागवत अपने चार दिनी प्रवास पर इंदौर पहुंचे है। उनकी मौजूदगी में होने वाले संघ के आयोजनों से मीडिया को दूर रखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »