20 Apr 2024, 16:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : पुलिस ने दो गैर इरादतन हत्या के प्रकरण दर्ज किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 12:42PM | Updated Date: Feb 20 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक नियोक्ता और एक वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि 8 दिसंबर 2018 को बिजली के खंबे पर बगैर सुरक्षा उपकरण के काम करते समय जबरन कालोनी के निवासी विजय ठाकुर (25) की करंट लगने से मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक विजय को विद्युत कार्य में अप्रशिक्षित पाया गया।
 
इसके बाद कल रात उसके नियोक्ता (ठेकेदार) मदनलाल ढोली निवासी भगीरथपूरा के खिलाफ जूनी थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी प्रकार यहां के परदेशीपुरा थाना में एक सड़क हादसे में जीवन की फेल के निवासी रमेश (45) की मौत का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »