25 Apr 2024, 00:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : जल समस्या को लेकर सुमित्रा महाजन के निज निवास पर प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 4:56PM | Updated Date: Feb 17 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के नागरिकों ने आज जल समस्या को लेकर यहां सांसद एवं लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निज निवास पर प्रदर्शन किया। महाजन के यहां मनीषपुरी स्थित घर के बाहर सैकड़ों नागरिकों ने स्थानीय वार्ड 41 के पार्षद प्रणव मंडल के खिलाफ नारेबाजी की। नागरिकों ने बताया वे पेयजल के लिए बीते 15 वर्षो से संघर्ष कर रहे है!
 
किन्तु जल आपूर्ति के लिए बिछाई गई नर्मदा लाइन से पर्याप्त जल उन तक नही पहुंच रहा है। महाजन ने इंदौर नगर निगम सभापति अजय सिंह नरुका की उपस्थति में शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान हंगामा देख स्थानीय पुलिस एहतियातन मौके पर पहुँच गई थी, जिसके बाद नागरिक शांत होकर अपने घरों को लौट गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »