25 Apr 2024, 01:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : अवैध शराब बेचने वाले दस लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 11:28AM | Updated Date: Feb 15 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले अलग-अलग दस प्रकरण दर्ज कर दस आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात संयोगितागंज थाना पुलिस ने रंजीत के खिलाफ, पलासिया पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ, छोटी ग्वाल टोली थाना पुलिस में गोलू के खिलाफ और खजराना थाना पुलिस हनीफ और फेज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।
 
इसी प्रकार परदेशीपुरा थाना पुलिस ने ललित, हीरानगर थाना पुलिस ने राजू, महु पुलिस ने दिलीप, क्षिप्रा थाना पुलिस ने सत्यनारायण और देपालपुर थाना पुलिस ने विनोद नामक आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने सभी आरोपियो से अवैध शराब जप्त कर इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »