24 Apr 2024, 17:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस ने धोखाधड़ी कर एक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) का फ्लैट हड़पने के मामले में एक दंपति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के फ्लोरिडा निवासी नरेंद्र जैन (55) की शिकायत पर विकास अग्रवाल और उसकी पत्नी चोनिराज अग्रवाल के खिलाफ जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मंगलवार रात प्रकरण दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता जैन का आरोप है कि उन्होंने अग्रवाल दम्पत्ति को अपना यहां सर्वोदय नगर स्थित एक फ्लैट 2014 में किराये पर दिया था। आरोपियों ने इसका फर्जी मुख्तारनामा (पॉवर ऑफ अटर्नी) तैयार कर फ्लैट अपने नाम करवा लिया। दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »