इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के लसूड़यिा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामभरोसे (50) को 14 जनवरी को अज्ञात दुपहिया वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घायल रामभरोसे को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसने सुबह उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चालक की तलाश कर रही है।