29 Mar 2024, 17:56:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : इंदौर में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 2:38PM | Updated Date: Jan 15 2019 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आज से मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज सुबह एक स्वास्थ्य रथ रवाना कर अभियान को विधिवत शुरु किया। आधिकारिक जानकारी अनुसार आंगनवाड़ियों-स्कूलों के छात्रों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में तीन हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी जुटे हैं।

इसके तहत नौ महीने से 15 साल की आयु तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य में जिला प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग, इंदौर नगर निगम, शासकीय-अशासकीय विद्यालय परस्पर सहयोग कर रहे हैं। लगभग पौने दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के पांच लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »