29 Mar 2024, 18:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने लिया नर्मदा-क्षिप्रा संगम स्थल का जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 2:29PM | Updated Date: Jan 11 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने आज इंदौर के उज्जैनी गांव स्थित नर्मदा-क्षिप्रा संगम स्थल का दौरा कर क्षिप्रा में जल भराव की व्यवस्था का जायजा लिया। बघेल ने इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव रजनीश वैश्य से लिंक परियोजना की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने समयबद्ध तरीके से पानी आगे छोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बीते शनिवार को शनि अमावस्या के अवसर पर उज्जैन की क्षिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के कीचड़ मिले पानी में नहाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उज्जैन संभागायुक्त और कलेक्क्टर को हटा दिया था। बघेल ने क्षिप्रा नदी में पानी छोड़ने के निर्देश दिये।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »