24 Apr 2024, 23:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बराक ओबामा का खूबसूरत घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 4:13PM | Updated Date: Feb 12 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना खुद को घर हो, ताकि वह अपना घर अपने तरीके से सजा सके। साथ ही खुद के घर में अपनी मर्जी से इंटीरियर सजा सके। इसके लिए घर में फ्लोरिंग, मार्बल, फर्नीचर, डेकोरेशन की हर चीज का ख्याल रखना पड़ता है, ताकि घर में किसी भी तरह की कोई कमी न आए। अगर आपका भी अपने घर को लेकर ऐसा ही कोेई सपना है, तो आप ओबामा के नए घर से आडियाज ले सकते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक तो है, साथ ही इसका इंटीरियर भी कुछ खास वाला है। 
 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वॉशिंगटन डीसी के सबसे शानदार एरिया में अपना नया घर लिया है। यह 8200 स्क्वेयर में बना 29 करोड़ का बंगला है, जिसे किराए पर लिया गया है। बराक इसी घर में शिफ्ट हुए हैं। एक रिपोट के मुताबिक, यह घर 1928 में बना है। इसमें 9 बेडरूम और 8 बाथरूम इसी के साथ एंटरटेनिंग स्पेस और गार्डन के साथ और भी बहुत कुछ है। इस घर में फ्लोरिंग, पैंट्री, वुड फ्लोरिंग डाइनिंग रूम, वाइन बार साथ ही ओबामा के लिए एक आॅफिस भी है। इस घर की लोकेशन बहुत ही बढ़िया है। अगर इस घर के इंटीरियर की बात करें, तो वह बहुत ही खास है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »