25 Apr 2024, 06:45:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बेकार रस्सियों से बनाएं क्रिएटिव चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 10:44AM | Updated Date: Aug 30 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में बहुत सी बेकार चीजें होती है, जिन्हें आप इस्तेमाल करने की बजाए फेंक देती हंै। उसी तरह घर में पड़ी बेकार रस्सी को भी आप बिना उसके फायदे जाने बिना फेंक देती है। घर में पड़ी बेकार रस्सी का इस्तेमाल आप अपने घर के लिए टोकरी बना सकती है। इस टोकरी का इस्तेमाल आप किचन से लेकर मेकअप का सामान रखने के लिए कर सकती है। आइए जानते हैं कि किस तरह से आप बेकार रस्सियों से अपने घर की सजावट कर सकती है।
 
जरूरी सामान
रस्सी से कलाकृति बनाने के लिए आपको बेकार रस्सी, प्लॉस्टिक का टब (किसी भी साइज का), ग्लू, कलर चाहिए होंगे।
 
बनाने का तरीका
- सबसे पहले तो टब को प्लास्टिक बैग में लपेट दें। इसके बाद इसके ग्लू से रस्सी को चारों तरफ लपेटते हुए चिपका दें।
- अच्छी तरह से चारों तरफ रस्सी चिपकाने के बाद टब के सखने के लिए रख दें। सूखने के बाद आप टब को धीरे-धीरे रस्सीयों के अंदर से निकाल लें।
- टब निकालने के बाद इसे थोड़ी देर और सूखने के लिए रख दें। जब टब अच्छी तरह से सूख जाए तो इस पर आप अपनी पसंद से कोई भी रंग कर दें। इसके अलावा इस आप अपनी पसंद से फूल भी लगा सकती हंै।
- इस सुंदर टोकरी में आप किचन या घर का कोई भी सामान रख सकती हैं। इसके अलावा इस तरीके से छोटी टोकरी बनाकर आप इसमें अपना मेकअप का समान भी रख सकती हंै।
- टोकरी बनाने के अलावा इससे आप घर की बाकी चीजे जैसे फोटो फ्रेम, मिरर या फिर कोई भी सामान सजा सकती हैं। इसकी टोकरी बनाकर आप उसमें फूलों को लगाकर गार्डनिंग भी कर सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »