26 Apr 2024, 01:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पुरानी चीजों से ऐसे दें अपने घर को नया लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 10:49AM | Updated Date: Aug 1 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्या घर सजाने के लिए हर बार मोटी रकम खर्च करना जरूरी है? अगर हम आपसे कहें नहीं तो शायद आपको यकीन न हो लेकिन अगर आप चाहें तो अपने घर के पुराने और बेकार सामान से भी घर को नया लुक दे सकते हैं। बढ़ती महंगाई में हर बार कुछ नया खरीद पाना संभव नहीं है। ऐसे में ये उपाय आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।  इसके लिए सबसे पहले घर में अच्छी तरह नजर दौड़ाएं ताकि आपको ये पता चल जाए कि आपके घर में ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

पुराने बैग: पुराने हो चुके बैग फेंके नहीं बल्कि इन्हें नया लुक देकर अपनी मनपसंद फोटो लगाकर दीवार पर सजाएं। आप चाहें तो इसे डेकोरेट करने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो ढेर सारे बैग लेकर इनकी मदद से वर्टिकल गार्डन भी तैयार कर सकते हैं।  

पुरानी कांच की बोतलें:  पुरानी कांच की बोतलों को हम अक्सर फेंक देते हैं। आप चाहें तो इनका इस्तेमाल घर सजाने के लिए कर सकते हैं। पुराने पड़े ऊन और फेवीकोल की सहायता से आप इन बोतलों को नया रूप दे सकते हैं और इनका इस्तेमाल फ्लावर पॉट की तरह कर सकते हैं। 
पुरानी दराज: अगर आपके घर में कोई पुरानी दराज है जो स्टोर रूप में बेकार पड़ी हुई उस बेकार दराज को बाहर निकालने का समय आ गया है। आप चाहें तो उसका इस्तेमाल कॉर्नर के रूप में कर सकते हैं। बेकार पड़े फूलदान और एंटीक पीसेज को साफ करके और थोड़ा सा डेकोरेट करके आप इन्हें इन दराजों पर सजा सकते हैं। 
 
पुराने टायर: गाड़ियों के पुराने टायर जब भी चेंज कराएं तो उन्हें कहीं फेंकने के बजाय अपने साथ घर लेते आएं। इसका इस्तेमाल आप अपने गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए कर सकते हैं। इन टायरों को गाढ़े और चटक रंगों से रंग दें और इनके बीच में मिट्टी भरकर इनमें फूलों वाले पौधे लगाएं। आप इन्हें कवर कराकर सोफे की तरह लॉबी या बैकयॉर्ड में भी रख सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »