25 Apr 2024, 01:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

खिड़की-दरवाजों को यूं करें साफ, होंगे चकाचक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2017 11:55AM | Updated Date: Jun 6 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आमतौर पर घर के दरवाजे-खिड़कियों पर बहुत ही जल्दी धूल मिट्टी आ जाती है। कई बार कमरों के दरवाजों पर बच्चे हैंडल के आसपास काफी गंदे दाग आदि लगा देते हैं। समझ नहीं आता होता कि लकड़ी के दरवाजों से ये दाग कैसे छुड़ाएं। अधिकतर किचन के दरवाजे तो ज्यादा गंदे होतें हैं, जो जल्दी साफ भी नहीं होते। घर के दरवाजे-खिड़कियों को आसानी से ऐसे करें साफ।

बेकिंग सोडा, सिरका 
बेकिंग सोडा और सिरका कांच की खिड़कियों को साफ करने के लिए बेहतर हैं। दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें और फिर इसे खिड़की पर छिड़क दें। 20 मिनट बाद खिड़कियों को स्क्रबर से साफ कर लें।
 
जैतून का तेल 
लकड़ी के दरवाजे पर थोड़ा जैतून का तेल छिड़के और कपड़े से अच्छी तरह घिसकर छोड़ दें। दस मिनट बाद इसे साफ कपड़े से पोछें, दरवाजा एकदम चमक उठेगा।
 
पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली भी लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियों को चमकाने में मददगार हो सकती है। पेट्रोलियम जेली को दरवाजे-खिड़कियों पर लगाएं और पानी के हल्के छींटे डालकर कपड़े से साफ करें। 
 
नींबू और पानी 
नींबू घर के दरवाजे-खिड़कियों को साफ करने में काफी कारगार साबित होता है। एक नींबू को काट लें और उसमें पानी मिलाकर नींबू पानी का घोल तैयार कर लें। अब इस घोल से घर के दरवाजे-खिड़कियों को साफ कर लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »