28 Mar 2024, 20:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इस तरह बनाए अपनी खाली दीवारों को दे नया लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 2:19PM | Updated Date: Mar 28 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर की सजावट में दिवारों का बहुत योगदान होता है जिनकी मदद से आप अपने घर को बेहतरीन लुक दे सकते है। घर की दिवारों के रंग से लेकर उन पर बनी डिजाईन और तस्वीरों की मदद से दिवारों को आकर्षक बनाने में मदद मिलती हैं। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने घर की दिवारों को बेहतरीन बनाने में काम में ले सकते हैं। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में।
फोटो कोलाज 
 
आप चाहें तो अपनी फैमली मैंम्बर्स के फोटोज का कोलाज बनाकर भी दीवार पर लगा सकते हैं। इससे दीवार का खालीपन तो दूर होगा ही साथ ही आप अपनी स्वीट मैमोरी को भी आप आते जाते देख सकते हैं। इससे आपको खुशी भी मिलेगी।
 
लकड़ी के पैनल 
घर में कोई न कोई खाली दीवार होती ही है, लेकिन आप इस दीवार पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं। तो दीवार को नया लुक देने के लिए दीवार पर ऊपर की तरफ एक लकड़ी के पीस को हैंग कर लें। अब इस रॉड से हाथों से बने कुछ फूल या हाट्र्स लटका लें। इसे करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और यह दीवार काफी आकर्षक दिखेगी। या आप घर की दीवारों की लुक चेंज करने के लिए उस पर लकड़ी के पैनल का इस्तेमाल कर सकते है।
 
खूबसूरत फ्रेम और शीशे 
 
महंगी पेंटिंग्स या खर्चीले फर्नीचर के बजाय आप दीवार की सजावट के लिए शीशे और फोटो फ्रेम्स का भी समझदारी से इस्तेमाल कर सकते हैं। दीवारों पर लंबे साइज के शीशे लगाने से घर का लुक भी बड़ा लगता है। इसके अलावा कुछ अच्छे रंग और उनके साथ लाइट का साथ आपकी दीवार को और भी खूबसूरत बना देगा।
 
दीवार में फ्रेम बनाये 
दीवार के अंदर फ्रेम बनाकर सामान रखने का तरीका पुराना हो गया है। इसलिए अब आप कुछ नया ट्राई करें। दीवार में कुछ फ्रेम बनाये, लेकिन बाहर की तरफ निकले हुए हो। इसमें सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिल जायेगी। अगर आप चाहे तो बाहर की तरफ निकले फ्रेम के ऊपर भी कुछ सामान रख सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »