24 Apr 2024, 22:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Home

यह है खली की बहन बली, मचाने आ रही खलबली!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2012 8:37AM | Updated Date: Sep 30 2012 8:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। स्त्री शक्ति का पर्याय है। समय-समय पर हमारे देश की वीरांगनाओं ने इस बात को साबित किया है। अस्मिता और सम्मान की लड़ाई में दुर्गा मां ने काली का रूप धरकर संसार को अपने बल का परिचय दिया। उसी नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में क्षितिज को चीरकर अपनी इच्छाशक्ति से भारत का परचम पूरे विश्व में फहराया रानी रायकवार ने। बालों से 10 टन ट्राले को खींचकर रानी रायकवार ने नया विश्व रिकार्ड कायम किया था। गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड्स के आंकड़ों के आधार पर इससे पहले ये रिकार्ड चीन के झूझूवाऊ के नाम था। जिसने बालों से 8 टन खींचा था। रानी ने न केवल नारी शक्ति का परिचय दिया वरन् संसार की सभी महिलाओं के सामने एक मिसाल कायम की थी। शनिवार को कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम इंडियॉज गॉट टैलेंट में रात दस बजे रानी डबल डेकर बस खींचते नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »