29 Mar 2024, 04:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हॉलीवुड एक्ट्रेस वेनेसा मार्केज को पुलिस ने मारी गोली, हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 1:21PM | Updated Date: Sep 3 2018 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मेडिकल ड्रामा सीरीज ईआर से चर्चा में आईं हॉलीवुड अभिनेत्री वेनेसा मार्केज को पुलिस ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि वेनेसा मार्केज ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस वेनेसा के मकान मालिक के फोन पर जांच करने वहां पहुंची थी। उस समय पुलिस के साथ एक डॉक्टर भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि मार्केज के मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर उनके घर जाने को कहा था। इसके बाद जब पुलिस मार्केज के लॉज एंजिलिस के पासाडेना स्थित घर पहुंची तो देखा कि मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने तुरंत मेंटल हेल्थ क्लीनिक से संपर्क किया। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
 
पुलिस की दलील
लॉस एंजिलिस पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट मेंडोजा ने बताया कि मार्केज मानसिक समस्याओं से ग्रस्त थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ आए डॉक्टर ने वनीसा से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की थी, जिसके बाद वेनेसा कुछ ठीक भी लग रही थीं, लेकिन अचानक उनकी मानसिक हालत बिगड़ी और उन्होंने पुलिस की तरफ इशारा करते हुए बंदूक हाथ में उठा ली। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, शेरिफ के लेफ्टिनेंट जो मेंडोजा ने कहा कि करीब 90 मिनट बाद वेनेसा (49) एक बीबी गन (खिलौना बंदूक) के साथ आईं और इसे अधिकारियों पर तान दिया, अधिकारियों ने इसे असली बंदूक समझकर फायरिंग कर दी। मेंडोजा ने पत्रकारों को बताया कि वेनेसा मानसिक स्वास्थ्य से जूझती हुई और अपनी देखभाल करने में असमर्थ मालूम पड़ रही थीं।
 
अक्टूर में लगाया था यह आरोप
पिछले साल अक्टूबर में वेनेसा ने आरोप लगाया था कि नस्लीय भेदभाव व यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद 'ईआर' के सह-कलाकार जॉर्ज क्लूनी ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया था। उन्होंने उस समय ट्वीट किया था, "जब मैंने 'ईआर' में यौन उत्पीड़न की बात कही तो क्लूनी ने मुझे ब्लैकलिस्ट किए जाने में मदद की। क्लूनी ने उस समय बयान जारी कर कहा था कि कॉस्टिंग तय करने में उनकी कई भूमिका नहीं थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »