16 Apr 2024, 20:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजेलिस। टीवी शो 'डलास' में रेनाल्डो नाल्डो मार्चेट्टा का किरदार निभाने वाले अभिनेता डेनियल पिलोन नहीं रहे। वह 77 वर्ष के थे।  टोरंटो के नोबल कैप्लन अब्राम्स में उनके एजेंट ने उनके निधन की पुष्टि की। कैंसर से जंग लड़ रहे पिलोन का निधन 26 जून को हुआ।
 
पिलोन का जन्म कनाडा के मॉन्ट्रियल में 13 नवंबर, 1940 को हुआ था। 50 वर्ष के करियर में 1970 और 1980 के दौरान उनका करियर बुलंदियों पर था। उन्हें 'हार्ट टू हार्ट', 'कैगनी एंड लेसी', 'ब्रैनिगन एंड मर्डर' और 'शी रोट' के लिए जाना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »