29 Mar 2024, 15:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अमेरिकी गायक एकॉन बनाने जा रहे अलग 'दुनिया', मुद्रा भी चलाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 11:58AM | Updated Date: Jun 30 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी गायक एकॉन (45) सेनेगल में एक नया शहर बनाने की योजना बना रहे हैं। वहां वे खुद के नाम पर क्रिप्टोकरंसी एकॉइन चलाएंगे। इसके लिए सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल ने उन्हें 2 हजार एकड़ जमीन भी तोहफे में दे दी है। एकॉन ने अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का खुलासा कान में "ब्रांडिंग अफ्रीका: ब्लॉकचेन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड एम्पॉवरिंग द फ्यूचर पैनल" में किया। एकॉन ने शाहरुख खान की फिल्म रॉ वन का गाना 'वाना बी अ छम्मक छल्लो' गाया था।
 
नए शहर का नाम एकॉन क्रिप्टो सिटी होगा। एकॉन की मानें तो एकॉइन कई मायनों में अफ्रीका को बचाने वाली हो सकती है। ये एक मोबाइल ऐप से संचालित होगी। नए शहर में किसी भी देश के नागरिक को आने की अनुमति होगी लेकिन यहां किसी सरकार का नियंत्रण नहीं होगा।
 
कल्पनाओं का शहर होगा
एकॉन की वेबसाइट ने सेनेगल में बनने वाले शहर को असली जिंदगी का वाकंडा (अफ्रीकी कल्पनाओं का एक हाईटैक शहर) करार दिया है। वाकंडा में बड़ी नदियों-पहाड़ों के अलावा आधुनिक युग की टेक्नोलॉजी, बड़ी-बड़ी इमारतें और वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं होती हैं। नया शहर सेनेगल की राजधानी डकार से थोड़ी दूरी पर होगा। यहां पर घर, दुकानें, पार्क, यूनिवर्सटी, स्कूल और स्टेडियम होंगे। फरवरी में रिलीज हुई ब्लैक पेंथर फिल्म में वाकंडा को दिखाया गया था।
 
फिल्म ने 1.3 बिलियन डॉलर (करीब 9 हजार करोड़ रु.) की कमाई की थी। एकॉन अमेरिका के मिसौरी राज्य में पैदा हुए हैं लेकिन वे सेनेगल मूल के हैं। सेनेगल में ही उनका ज्यादातर बचपन बीता है। एकॉन के पास दक्षिण अफ्रीका में एक हीरे की खदान है। वे एक गायक-रैपर, लेखक, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ 80 मिलियन डॉलर (करीब 550 करोड़ रुपए) है। एकॉन 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »