25 Apr 2024, 07:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

सिल्वेस्टर स्टेलोन पर यौन उत्पीड़न का आरोप, होगी जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 3:13PM | Updated Date: Jun 15 2018 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन के खिलाफ यौन उत्पीड़ने के मामले की पुष्टि के लिये अमेरिकी अभियोजकों ने जांच शुरू कर दी है। पिछले साल अभिनेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। लॉस एंजिलिस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के प्रवक्ता ग्रेग रिस्लिंग ने कल एएफपी को बताया , ‘‘ सिल्वेस्ट स्टेलोन के संबंध में सैंटा मोनिका पुलिस विभाग की ओर से आज मामला पेश किया गया। ’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘ यौन अपराध कार्यबल इसकी समीक्षा कर रहा है।’’ पिछले साल नवंबर में मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब एक महिला ने 71 वर्षीय अभिनेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 1990 में उसका उत्पीड़न किया था। स्टेलोन को ‘ रॉकी ’ और ‘ रैम्बो ’ जैसी फिल्मों में निभायी भूमिका के लिये जाना जाता है।
 
बहरहाल रिस्लिंग ने उत्पीड़न के आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि इस मामले में कैलिफोर्निया का 10 साल का परिसीमन का अधिनियम लागू होगा या नहीं। अभिनेता के खिलाफ ये आरोप ‘‘ मी टू ’’ अभियान के दौरान आया था। इस अभियान का मकसद हॉलीवुड एवं इससे इतर यौन उत्पीड़न के मामलों पर ध्यान आकर्षित करना था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »