28 Mar 2024, 21:22:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

‘हैरी पॉटर’ स्टार मैथ्यू लुईस ने एंजेला संग रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 1:48PM | Updated Date: Jun 1 2018 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। 'हैरी पोटर' में नेविल लॉन्गबॉटम की भूमिका निभा चुके अभिनेता मैथ्यू लुइस इटली में एंजेला जोन्स के साथ शादी के बंधन में बंधे। लुइस (28) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने विवाह पोशाक में एक तस्वीर के साथ इस खबर की घोषणा की।
 
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी नई पत्नी ने आर्कटिक मंकीज की याद में उनसे शादी कर ली। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, न सिर्फ लॉस एंजेलिस के आर्कटिक मंकीज को याद किया, बल्कि, वे इटली में उसी समय प्रस्तुति दे रहे थे, हम यहां थे और मेरी पत्नी ने मुझसे शादी कर ली। लुइस और जोन्स ने दिसंबर 2016 में सगाई की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »