28 Mar 2024, 15:29:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

आधा हॉलीवुड ‘गे’, फिर भी बड़े पर्दे पर उनसे जुड़े किरदारों की कमी : इयान मैकेलेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 2:03PM | Updated Date: May 31 2018 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मशहूर अभिनेता इयान मैकेलेन ने बड़े पर्दे पर ‘ गे ’ किरदारों और उनसे जुड़ी कहानियों को ना दिखाने के लिए हॉलीवुड पर हमला बोला। ‘लॉर्ड ऑफ रिंग्स ’ और ‘ एक्स मैन ’ में अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाले मैकेलेन ‘ गे ’ हैं और एलजीबीटीक्यू अधिकारों के लिए हमेशा मुखर रूप से अपनी बात रखते रहे हैं।
 
फिल्म ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम’ में युवा डम्बलडोर को ‘ स्पष्ट रूप से गे ’ ना देखाने पर हुए विवाद पर किए सवाल पर मैकेलेन ने ‘ टाइम आउट ’ से कहा ‘‘ हॉलीवुड की ओर को कोई भी सामाजिक टिप्पणी के लिए नहीं देखता , क्या कोई देखता है ? हाल हीं में उन्हें पता चला है कि विश्व में अश्वेत लोग हैं। हॉलीवुड ने अपने पूरे इतिहास में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है।
 
‘ गे ’ लोगों का तो कोई अस्तित्व ही नहीं है। ’’ अभिनेता ने 1998 ने आई फिल्म ‘ गॉड्स एंड मॉन्सटर ’ को श्रेय देते हुए कहा , ‘‘ इससे हॉलीवुड ने स्वीकार करना शुरू किया कि यहां आसपास समलैंगिक लोग मौजूद हैं , वह भी तब जब लगभग आधा हॉलीवुड ‘ गे ’ है। ’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »