19 Apr 2024, 16:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

सड़क पर जिंदगी बिता रहीं सुपरस्टार जैकी चैन की बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 10:59AM | Updated Date: May 3 2018 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्शन सुपरस्टार एक्टर जैकी चैन की बेटी इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। पैसे न होने के कारण एटा एनजी हॉन्ग कॉन्ग के ब्रिज के नीचे रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। एटा ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड लोगों से अपना दुख साझा किया है और मदद की गुहार लगाई है। 18 साल की एटा अपनी गर्लफ्रेंड एंडी आॅटम के यहां रह रही हैं। एटा वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्होंने दोस्तों और परिवार के लोगों से मदद की गुहार लगाई थी, हालांकि उन्होंने मदद करने से इंकार कर दिया था। बेघर होने के कारण वह सड़कों पर जीवन गुजारा कर रही हैं।
 
एटा ने कहा, इस हालत के लिए उनके होमोफोबिक पैरेंट्स जिम्मेदार हैं। हम लोग अपने होमोफोबिक पैरेंट्स के कारण पिछले कुछ महीनों से सड़कों पर जीवन बिता रही हैं। हम पुलिस, अस्पताल, फूड बैंक और एलजीबीटी कम्युनिटी शेल्टर होम में भी गए लेकिन कोई भी हमारी मदद के लिए तैयार नहीं है। एटा आगे कहती हैं, हम नहीं समझ पा रहे हैं कि हम इस स्थिति में क्या करें? यह बड़ी अजीब बात है कि ऐसे हालातों में भी कोई हमारी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »