23 Apr 2024, 21:09:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। हार्वे विंस्टीन पर यौन दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पहली महिलाओं में शामिल एश्ले जुड ने पूर्व मीडिया उद्यमी पर उनके कॅरियर को बर्बाद करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। मुकदमे में जूड ने आरोप लगाए हैं कि विंस्टीन ने निर्देशक पीटर जैकसन और फ्रान वाल्श को उनके साथ ‘‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’’ में काम करने से मना किया था क्योंकि उन्होंने उसके यौन प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
 
जुड ने शिकायत का लिंक पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मेरी कानूनी शिकायत। यौन उत्पीड़न के कारण मेरे कॅरियर को जो नुकसान पहुंचा उसके आर्थिक क्षतिपूर्ति के लिए मैं मुकदमा कर रही हूं। वित्तीय भरपाई जरूरी है ताकि जो अमेरिकी कामगार यौन उत्पीड़न और जवाबी कार्रवाई का सामना करते हैं उनकी मदद हो सके।’’
 
यौन उत्पीड़न स्कैंडल के बाद जैकसन ने दावा किया था कि विंस्टीन ने एश्ले जुड और मीरा सोरविनो को ‘‘ बदनाम करने का अभियान ’’ चलाया था जिससे दोनों अभिनेत्रियों को फिल्मों में काम नहीं मिल सके। ये दोनों पहली महिलाएं थीं जिन्होंने मीडिया उद्यमी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »