26 Apr 2024, 04:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजेलिस। मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार फिल्म 'द शेप ऑफ वॉटर' की धूम रही। इस फिल्म को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं तथा फिल्म के निर्देशक गिलियेरमो देल तोरो को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। 

90वें ऑस्कर अवॉर्ड के कार्यक्रम का आयोजन कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया गया है। मशहूर अभिनेता गेरी ओल्डमैन को 'डार्केस्ट ऑवर' में विंस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है तो फ्रांसिस मकडोर्मंड को फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार सैम रॉकवैल को 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' फिल्म के लिए दिया गया तो सर्व श्रेष्ठ सह अभिनेत्री का सम्मान एलिसन जैनी को  'आई, तान्या' के लिए मिला।

बेस्ट बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (फीचर) का पुरस्कार इकारस को मिला है। फॉरेन लैंग्वेज की श्रेणी में चिली की फिल्म  'अ फंटास्टिक वूमेन' ने मारी बाजी। द शेप ऑफ वॉटर फिल्म को प्रोडक्शन डिजाइन और ऑरिजनल स्कोर के क्षेत्र में भी पुरस्कार मिले।

वहीं बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार 'ब्लेड रनर 2049' के लिए रोजर ए. डिकिन्स को मिला। बेस्ड एडिटिंग के लिए 'डनकर्क' के ली स्मिथ तथा बेस्ट एनिमेटेड फिल्म 'कोको' के लिए ली उनकिर्च और डार्ला के एंडरसन को सम्मानित किया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »