29 Mar 2024, 11:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अपना सबसे महंगा घर बेच रहीं सेलेना गोमेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 2:12PM | Updated Date: Feb 8 2018 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑस्टिन। गायिका व अभिनेत्री सेलेना गोमेज टेक्सास में स्थित अपने पांच बेडरूम वाले घर को करीब 30 लाख डॉलर में बेच रही हैं। शोहरत हासिल करने के बाद से अक्सर बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर गर्व जताया है कि वह टेक्सास से हैं। उन्होंने कहा था कि जब भी मौका मिलता है, वह अपने पुराने घर जाती हैं।
 
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, गोमेज अब टेक्सास में अपनी सबसे महंगी संपत्ति को बेचने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपने पांच बेडरूम और छह बाथरूम वाले घर को 29 लाख डॉलर में बेचने का फैसला किया है। गोमेज (25) के इस घर में स्विमिंग पूल, निजी सिनेमा और आठ कारों की पार्किंग क्षमता वाला गैराज भी है। गोमेज ने यह घर 2015 में खरीदा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »