25 Apr 2024, 23:32:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर पर चीन ने लगाया प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 12:48PM | Updated Date: Jul 22 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। मशहूर पॉप गायक 'जस्टिन बीबर' पर चीन ने प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के अधिकारियों का कहना है कि बीबर को अपनी हरकतों और विवादित गतिविधियों कारण देश में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

जस्टिन बीबर बेहद अच्छे गायक 
बीबर इस साल अपने "पर्पज वर्ल्ड टूर" के तहत इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर व हांगकांग में प्रस्तुति देंगे। बीजिंग के कल्चर ब्यूरो ने एक बयान में कहा - जस्टिन बीबर बेहद अच्छे गायक हैं लेकिन उसी समय वह एक विवादित युवा विदेशी गायक भी हैं। उनकी सामाजिक गतिविधियां हमारे लिए चिंता का विषय है। 
 
तस्वीरों को लेकर आए थे विवादों में
गौरतलब है कि बीबर ने 2013 में यहां प्रस्तुति दी थी। वह तब अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में आए थे जिसमें बीबर के अंगरक्षक उन्हें ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर उठाकर ले जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »