19 Apr 2024, 14:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। जेम्स बॉन्ड सीरीज की सात फिल्मों में मुख्य रोल निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता रोजर मूर (89)  का स्विट्जरलैंड में मंगलवार को कैंसर से निधन हो गया है। 1927 में लंदन में जन्मे इस अभिनेता को जेम्स बॉन्ड एक्टर भी कहा जाता था। मूर दो बार भारत आए थे। उनकी ‘ऑक्टोपुसी’ फिल्म का कुछ हिस्सा राजस्थान के उदयपुर में शूट किया गया था। 2005 में वो आखिरी बार बतौर ‘यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर’ भारत आए थे। तब इस अभिनेता ने यहां आयोडाइज्ड नमक के इस्तेमाल को लेकर कई अवेयरनेस कार्यक्रम में शिरकत की थी। मूर के परिजन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मोनेको में किया जाएगा। यहीं वो रहे और यही उनकी पसंदीदा जगह थी। 

दो फिल्मों ने मचाई धूम : मूर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे कलाकार थे। उनकी दो फिल्में  ‘लिव एंड लेट डाइ’ और ‘द स्पाय हू लव्ड मी’ सुपर हिट रही।  हालांकि, मूर मानते थे कि फिल्में नहीं बल्कि यूनिसेफ के एम्बेसडर के तौर पर चुना जाना उनका ज्यादा बड़ा अचीवमेंट था। उल्लेखनीय है कि 1991 में उन्हें यूनिसेफ का गुडविल एम्बेसडर बनाया गया था।  मूर का टीवी शो ‘द सेंट’ भी हिट रह है। फिल्मों से दूर होने के बाद उनका ज्यादातर वक्त सामाजिक कार्यों में गुजरा। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से वो सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। 

ऑटोबॉयोग्राफी भी चर्चा में रही : मूर ने दो आॅटोबॉयोग्राफी लिखीं। इनमें से ‘माइ वर्ड इज माइ बॉन्ड: द ऑटोबॉयोग्राफी’ ज्यादा चर्चा में रही। 
 
इनमें किरदार निभाया
- लिव एंड लेट डाइ (1973)
- द मैन विद द गोल्डन गन (1974)
- द स्पाय हू लव्ड मी (1977)
- मून रेकर (1979)
- फॉर योर आइज ओनली (1981)
- ऑक्टोपुसी (1983)
- ए व्यू टू किल (1985)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »