20 Apr 2024, 01:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। हम सभी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रहते हुए देखा है। साल की शुरुआत में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। जिससे उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया था- नई शुरुआत। इस घोषणा के बाद से ही लीजा को शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ आ गई थी। अब लीजा ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने उसका नाम जैक ललवानी रखा है। अपने बच्चे के साथ कपल ने फोटो भी शेयर की है। लीजा ने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- जैक ललवानी का जन्म 17 मई 2017 को हुआ। लीजा ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड डीनो ललवानी के साथ अक्टूबर में पिछले साल शादी की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »