24 Apr 2024, 17:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

बेवॉच के प्रमोशन में दिखा प्रियंका का ग्लैमरस लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 11:13AM | Updated Date: May 15 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज के लिए तैयार है और प्रिंयका इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटी हुई हैं। वह फिल्म के लीड हीरो ड्वायन जॉनसन के साथ प्रमोशन में लगी हैं। हाल ही में वह फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ इसके प्रीमियर में पहुंचीं और मियामी में हुए इस प्रीमियर में प्रियंका बहुत ग्लैमरस और हॉट लग रही थीं। प्रियंका रॉयल ब्लू कलर की डीप नेक ड्रेस में यहां पहुंचीं। उनके साथ जैक इफ्रॉन, केली रोहबेक, अलेक्सेंड्रा डेडेरियो और इलफेंस हेड्रा भी इस टूर पर थीं। प्रियंका ने अपने को-स्टार्स के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, शुभकामनाएं! शुक्रिया इस खूबसूरत स्टार कास्ट को। 25 मई को बेवॉच देखिए, 12 दिन बाकी। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी  शेयर किया जिसमें जब वह इवेंट में पहुंचती हैं तो फैंस उनके लिए चीयर करते हैं। प्रियंका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, इस मोहब्बत के लिए शुक्रिया मियामी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »