29 Mar 2024, 16:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अमेरिकी सिंगर ने पोस्‍ट की मां काली की फोटो, यूजर्स हुए आहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 11:09AM | Updated Date: Apr 20 2017 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर अमेरिकन सिंगर केटी पैरी ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मां काली की एक तस्वीर पोस्ट की है। हालांकि इस पोस्ट के बाद उनके भारतीय फैन्स और फोलोअर्स बढ़ने चाहिए थे, लेकिन इसका ठीक उल्टा हुआ। इस पोस्ट के बाद केटी के भारतीय फैन्स ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। इसकी वजह ये तस्वीर नहीं, बल्कि इसके साथ लिखा गया कैप्शन था।
 
असल में केटी ने मां काली की इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘कर्रेंट मूड’ यानी कि ‘वर्त्तमान मनोदशा’। इस कैप्शन को पढ़ने के बाद उनके भारतीय फैन्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। भारतीय लोगों के मुताबिक केटी को इस तस्वीर के पीछे छुपी भावना का कोई अंदेशा नहीं है और उन्होंने इस तरह मां काली का अपमान किया है।
 
एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘भारतीय देवी का अपमान ना करें। इसे मूड नहीं कहा जा सकता। आपमें कुछ मूल्य होने चाहिए। यह तस्वीर हटा दें। (उनके लिए मेरे मन में नफरत नहीं है) ’’ हालांकि इससे पहले भी केटी भारतीय सभ्यता से अपनी निकटता दर्शा चुकी हैं।
 
वे कई सालों से हिन्दू देवी-देवताओं पर लिखी गई किताबें पढ़ती आ रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2010 में अपने एक्स हसबेंड रसल ब्रांड के साथ राजस्थान में पूरे रीती-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »