29 Mar 2024, 03:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बेवॉच का नया ट्रेलर: प्रियंका चौपड़ा को मिली थोड़ी सी जग‍ह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 4:59PM | Updated Date: Mar 23 2017 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मुख्य कलाकार ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन ही नजर आ रहे हैं लेकिन इस ट्रेलर में अंततः प्रियंका चोपड़ा डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म के पहले ट्रेलर में प्रियंका की सिर्फ एक झलक दिखी थी, और फिर दूसरे ट्रेलर में वह केवल तीन सेकंड के लिए नजर आई थीं। इस ट्रेलर में प्रियंका दो सीन में दिख रही हैं और उनके डायलॉग्स भी हैं। फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में एक जगह प्रियंका ड्वेन जॉनसन से कहती हैं, "कुछ लोग किसी भी चीज के लिए अच्छे नहीं होते।"
 
ट्रेलर से बेवॉच एक मनोरंजक फिल्म लग रही है जिसमें कुछ स्टंट सीक्वेंस होंगे, ड्वेन जॉनसन के कुछ ऐब्स दिखाने के दृश्य होंगे। फिल्म में ड्वेन एक लाइफगार्ड की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत, "बेवॉच में आपका स्वागत है! हमारी टीम सबसे अच्छी है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »