25 Apr 2024, 10:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। खबरों के मुताबिक, किम ने कान्ये को उसकी मां क्रिस जेनर द्वारा दिए गए क्रिसमस पार्टी से दूर रहने के लिए कहा था। क्रिसमस पार्टी में वह अपनेबहनों के साथ, शादी की अंगूठी के बिना शामिल हुई थीं। किम के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह खबर गलत है। क्रिसमस पार्टी में कान्ये भी शामिल हुए थे।’’ 

वहीं एक सूत्र ने दावा करते हुए कहा, ‘‘दोनों हमेशा पार्टियों में एक साथ नजर आए हैं, इसके बावजूद क्रिसमस पार्टी में उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया। कान्ये अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने चले गए जबकि किम ने अपनी बहनों के साथ क्रिसमस मनाया।’’
 
सूत्र ने कहा, ‘‘शुक्रवार को दोनों बेटी नर्थ के साथ ‘द नटक्रैकर’ देखने गए, लेकिन मुश्किल से दोनों ने एक-दूसरे से बात की हैं। दोनों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा था।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »