19 Apr 2024, 14:33:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जॉन वोइट ने हिलेरी क्लिंटन, रॉबर्ट डी नीरो पर निशाना साधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2016 11:03AM | Updated Date: Oct 15 2016 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। आॅस्कर विजेता जॉन वोइट ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के विरोध में एक आॅनलाइन वीडियो पोस्ट कर उनपर निशाना साधा है।

द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, 77 वर्षीय स्टार ने अमेरिकियों से आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को हराने की अपील की और हाल में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए डी नीरो की आलोचन की। जॉन वोइट, अभिनेत्री एंजेलिना जोली के पिता हैं।
 
उन्होंने एक क्लिप में कहा, भगवान असली सच की रक्षा करें और डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद जीतें। वह हमारे अमेरिका की रक्षा करेंगे और वह निश्चित रूप से एक बार फिर इसे महान बनाऐंगे।
 
तीन मिनट के इस वीडियो में क्लिंटन और ‘‘हथियार’’ के रूप में अपनी समृद्धि का इस्तेमाल करने वाले धनी अमेरिकियों के साथ उनके संबंध पर ताने कसे गए हैं। वोइट ने 73 वर्षीय अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, रॉबर्ट डी नीरो एक करोड़पति व्यक्ति हैं....और उनमें अलग राय रखने वालों के लिए किसी तरह की उदारता नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »