18 Apr 2024, 08:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

एक्ट्रेस किम कार्दशियन को बंदूक की नोक पर बनाया गया बंधक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2016 11:19AM | Updated Date: Oct 3 2016 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट से यहां के आलीशान आवास पर बंदूक की नोक पर कई लाख यूरो लूट लिए गए। लुटेरे नकाब और पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए थे। बीबीसी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि लूटपाट की घटना स्थानीय समयानुसार तीन बजे हुई।
 
पुलिस ने बताया, कई लाख यूरो की लूट हुई है जिसमें ज्यादातर गहने हैं। कुल राशि का आकलन किया जा रहा है।’’ खबरों के मुताबिक इस लूट में पांच लोगों का हाथ है और यह घटना उसके आलीशान आवास पर हुई है। पहले आई खबरों में बताया गया था कि लूट की घटना पेरिस के किसी होटल में किम के कमरे में हुई है।
 
कीपिंग अप विद दी करदाशियांस की स्टार करदाशियां पेरिस में फैशन वीक में शामिल होने आई थीं। इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक हानि नहीं पहुंची है। करदाशियां के एक प्रतिनिधि ने बताया, वे बेहद घबराई हुई हैं हालांकि उन्हें शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है। इससे पहले साल 2014 में भी 35 वर्षीय किम पेरिस के माडेलिन चर्च के पीछे स्थित इस आवास में रह चुकी हैं।
 
घटना की जानकारी लगने पर उनके पति कान्ये वेस्ट ने क्वींस में हो रहे मीडोज संगीत और कला समारोह में अपनी प्रस्तुति अधूरी ही छोड़ दी। उन्होंने प्रशंसकों से कहा, मुझे माफ कीजिए। पारिवारिक आपात स्थिति के कारण मुझे इस शो को रोकना पड़ रहा है। यह पता नहीं चल सका है कि उनके दोनों बच्चे तीन वर्ष की बेटी नॉर्थ और नौ माह का बेटा सेंट घटना के वक्त कहां थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »