26 Apr 2024, 02:55:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कैली क्लार्कसन और चांस द रैपर देंगे व्हाइट हाउस में प्रस्तुति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 1:47PM | Updated Date: Sep 30 2016 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। गायिका कैली क्लार्कसन और हिप हॉपर चांस द रैपर बराक ओबामा के लिए व्हाइट हाउस के नेशनल क्रिसमस ट्री लाइटिंग कसंर्ट में प्रस्तुति देंगे। एसशोबिज ने खबर दी है कि एक दिसंबर को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में गायिका योलांडा एडम्स भी दोनों का साथ देंगी।
 
नेशनल ट्री की वेबसाइट पर सात अक्‍टूबर से जनता के लिए निशुल्क टिकट उपलब्ध रहेंगे और हॉलमार्क चैनल दो दिसंबर को कार्यक्रम का प्रसारण करेगा। 35 वर्षीय कैली और 55 साल की योलांडा ओबामा के कार्यकाल के दौरान पहले प्रस्तुति दे चुकी हैं जबकि चांस पहली बार व्हाइट हाउस में प्रस्तुति देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »