23 Apr 2024, 17:11:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ 7 अक्‍टूबर को होगी भारत में रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 1:49PM | Updated Date: Sep 16 2016 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग की आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ भारत में इस साल सात अक्तूबर को रिलीज होगी। ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ एक मनोवैज्ञानिक रहस्यमय थ्रिलर है जो ब्रिटिश लेखिका पाउला हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है।
 
फिल्म तलाकशुदा रशेल वॉटसन के चारों ओर घूमती है जो रोजाना ट्रेन से आती जाती है और पूरी यात्रा के दौरान वह एक युवा जोड़े के बारे में ही सोचती रहती है।
 
एक दिन वह कुछ ऐसा देखती है जो उसे स्तब्ध कर देता है और वह खुद को एक रहस्य के बीच पाती है। फिल्म का निर्देशन टेट टेलर और निर्माण ड्रीमवर्क्स पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है।
 
फिल्म में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता एमिली ब्लंट मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में रेबेका फर्गुसन, हैले बेनेट, जस्टिन थिरोक्स और अन्य सितारे भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »