19 Apr 2024, 15:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

चार्लीज थेरोन के साथ बढ़ गई एंजेलिना जोली की तकरार?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2016 10:00AM | Updated Date: Sep 13 2016 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। चार्लीज थेरोन और एंजलिना जोली के बीच पुरानी अदावत मानी जाती है और हॉलीवुड में इन दोनों हसीनाओं के बीच नयी तकरार एक फिल्म में भूमिका को लेकर है।

‘ओके’ पत्रिका के अनुसार ये दोनों अदाकाराएं वर्षों से एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं, लेकिन उनकी यह तकरार हाल ही में बहुत ज्यादा बढ़ गई जब ‘मर्डर ऑन इ ओरिएंड एक्सप्रेस’ के रीमेक में जोली की जगह थेरोन को लेने पर विचार होने लगा।

एक सूत्र ने कहा, एंजेलिना का मानना है कि चार्लीज उनसे जुड़ी भूमिकाओं को हथियाने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी ओर थेरोन को इसकी परवाह नहीं कि जोली उनके बारे में क्या सोचती हैं। सूत्र ने कहा, थेरोन की राय में ये सब बातें मूर्खतापूर्ण हैं और एंजेलिना को महत्व दिए जाने की जरूरत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »