23 Apr 2024, 12:29:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कैल्विन हैरिस दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले डीजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2016 11:12AM | Updated Date: Aug 19 2016 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। कैल्विन हैरिस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले डीजे बने हैं। फोर्बिस की वार्षिक इलेक्ट्रोनिक कैस किंग्स की सूची में यह बात सामने आई है। वैसे हैरिस का निजी जीवन उतना खुशगवार नहीं लगता क्योंकि इसी महीने के शुरू में उनका अपनी गर्लफ्रेंड से नाता टूट गया। कार हादसे में वह घायल हो गए। लेकिन इससे उनकी कमाई की क्षमता अप्रभावित रही। स्कॉटलैंड में जन्मे इन डीजे ने 6.3 करोड़ डॉलर की कमाई की।
 
इस सूची में रिकार्ड बिक्री, लाइव प्रदर्शन, स्पांसरशिप सौदे और अन्य अनुबंधों से प्राप्त आय का विश्लेषण किया गया। वैसे हैरिस की कमाई वर्ष 2015 की कमाई से 30 लाख डॉलर कम रही है लेकिन अब भी वह कमाई के मामले में सबको पछाड़े हुए हैं। खबर है कि लास वेगास में प्रत्येक प्रस्तुति के लिए वह चार चार लाख डॉलर कमाते हैं। दूसरे नंबर पर डच में जन्मे टीस्तो और तीसरे नंबर पर फ्रांसीसी डेविड गुएटा हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »