19 Apr 2024, 14:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अब मशहूर होना आसान हो गया है : मडोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2016 3:10PM | Updated Date: Aug 17 2016 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। हॉलीवुड गायिका मडोना का कहना है कि सोशल मीडिया की मदद से लोग आसानी से रातों रात मशहूर हो जाते हैं। फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, ‘वोग’ की 58 वर्षीय गायिका का मानना है कि संगीतकार मशहूर होने के लिए अधिक ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं और एक कलाकार के रूप में खुद को संवारने पर कम समय देते हैं।

मडोना ने कहा, मैं सोशल मीडिया से पहले ही मशहूर हो गई थी। ऐसे में प्रसिद्धि मेरे लिए बोझ नहीं थी। मेरे काम को लेकर मुझे प्रसिद्धि मिली थी और यह सोशल मीडिया से दो दशक पूर्व हुआ था। वह मानती हैं कि एक कलाकार के लिए खुद को निखारना प्रसिद्धि से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »