28 Mar 2024, 17:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

डोहेर्टी ने कैंसर से लड़ाई के दौरान साथ देने के लिए अपनी मां को धन्यवाद दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2016 12:32PM | Updated Date: Aug 16 2016 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अभिनेत्री शानेन डोहेर्टी ने कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई के दौरान साथ देने के लिए अपनी मां को एक भावुक संदेश के साथ सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा। 45 वर्षीय अभिनेत्री को फरवरी 2015 में ब्रेस्ट कैंसर हो गया था।
 
उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ अपनी लड़ाई के दौरान बहुत मजबूती से साथ देने के लिए अपनी मां, रोजा को एक भावुक संदेश लिखा। अभिनेत्री ने अपने माता-पिता के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।
 
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, कभी-कभी मां के प्यार जैसा कुछ भी नहीं होता, हमेशा मेरे साथ रहने और मेरे लिए मजबूती से खड़े रहने की खातिर आपका धन्यवाद। मुझे आपसे बहुत प्यार है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »