25 Apr 2024, 06:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बेन एफलेक, जेनिफर गार्नर ने तलाक को ठंडे बस्ते में डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2016 12:06PM | Updated Date: Jul 15 2016 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड के अलग हो चुके दंपति बेन एफलेक और जेनिफर गार्नर के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने तलाक को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
 
यूएस मैग्जीन की खबर के मुताबिक, शादी के 10 साल के बाद पिछले साल इस जोड़े ने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी तलाक की अर्जी दायर नहीं की थी। और अब यह कहा जा रहा है कि इस दंपति ने अपने तलाक को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
 
44 वर्षीय अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, जेन ने उल्लेख किया था कि तलाक की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी लेकिन उसके कुछ सप्ताह के बाद चीजें बदल गयीं। उन्होंने बताया, ऐसा नहीं लगता है कि वह दोनों उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »