25 Apr 2024, 10:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जेनिफर गार्नर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए टीशर्ट डिजाइन की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 1:44PM | Updated Date: Jul 13 2016 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने अपने गृहराज्य पश्चिमी वर्जीनिया में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पैसा जुटाने की कवायद के तौर पर टी शर्ट डिजाइन करने में मदद की है।
 
पीपल्स पत्रिका के मुताबिक, ‘डलास बायर्स क्लब’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ने ‘सेव द चिल्ड्रन’ और ‘ओमेडा’ के साथ मिलकर टी शर्ट डिजाइन की है।
 
44 वर्षीय गार्नर ने कहा वे अपनी मां के अनुभव से प्रभावित हुई हैं। दरअसल उनकी मां पिछले महीने आए तूफान में फंस गई थीं। इस तूफान के कारण 23 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »