24 Apr 2024, 12:48:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

लेडी गागा, दलाई लामा करेंगे यूएस कांफ्रेंस ऑफ मेयर्स को संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2016 1:56PM | Updated Date: Jun 24 2016 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। पॉप स्टार लेडी गागा तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ इंडियानापोलिस में यूएस कांफ्रेंस ऑफ मेयर्स की वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी। 
 
इंटरटेनमेंट वीकली की खबर के मुताबिक इन दोनों का दुनिया भर के करीब 300 नेताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। विज्ञप्ति के मुताबिक, दलाई लामा का व्याख्यान स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के जरिए शहरों में दया और करूणा के निर्माण के वैश्विक महत्व पर केन्द्रित रहेगा।
 
उनके व्याख्यान के बाद गागा (30) मंच पर मुखातिब होंगी और प्रश्नोत्तर होगा। एनबीसी न्यूज की पूर्व एंकर एन करी कार्यक्रम का संचालन करेंगी। दलाई लामा के संबोधन से पहले लेडी गागा ने उनके एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »