25 Apr 2024, 19:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

क्या दुनिया में आने वाले अपने बच्चे के लिए योग कर रहे हैं रसेल ब्रांड?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 1:35PM | Updated Date: Jun 21 2016 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ऐसी खबर है कि कॉमेडियन रसेल ब्रांड दुनिया में आने वाले अपने बच्चे के साथ जुड़ाव महसूस करने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं।
डेली स्टार की खबर के अनुसार, 41 वर्षीय कॉमेडियन को उम्मीद है कि बौद्ध ध्यान का अभ्यास करने से उन्हें इस दुनिया में आने वाले उनके बच्चे के साथ संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगा।
 
ब्रांड के एक दोस्त ने उनके बारे में बताया, रसेल बच्चे के करीब आना चाहते हैं और उन्होंने प्रत्येक दिन योग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने योग को वास्तव में बहुत गंभीरता से लिया है और वह पूरी तरह से विश्वास करते हैं कि यह उन्हें उनके बच्चे के साथ एक संबंध स्थापित करने में मदद करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »