18 Apr 2024, 11:47:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मातृत्व एक चुनौती है : जेसिका बेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2016 10:52AM | Updated Date: Jun 6 2016 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अभिनेत्री जेसिका बेल का कहना है कि मातृत्व दुनिया में सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य है। फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, ‘टोटल रिकॉल’ की 34 वर्षीय अभिनेत्री को मातृत्व पसंद है लेकिन वह स्वीकार करती हैं कि यह तनावपूर्ण हो सकता है। जेसिका अपने पति जस्टिन टिम्बरलेक से 13 महीने के बेटे सिलास रैंडॉल की मां हैं।
 
उन्होंने कहा, कभी कभार इसे (मातृत्व को व्याख्या) शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। बहुत अद्भुत। बहुत प्यारा। बहुत खुश हूं। सच कहूं तो अब तक मैंने जो भी भूमिकाएं निभाई हैं, उनमें मातृत्व काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। संभवत: यह विश्व में सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन इससे काफी खुशी मिलती है। जेसिका मदद के लिए अपने गायक पति जस्टिन का शुक्रिया अदा करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »