25 Apr 2024, 19:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जो जैक्सन अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2016 10:46AM | Updated Date: May 20 2016 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। दिवंगत पॉप सम्राट माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन को स्वास्थ्य दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गत 13 मई को अस्पताल ले जाया गया था। टीएमजैड ने खबर दी कि 87 वर्षीय जो जैक्सन की नियमित जांच के दौरान उन्हें तेज बुखार से पीड़ित पाया गया।
 
उनके पुत्र एवं माइकल के भाई जेरमेन जैक्सन ने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की और स्वीकार किया कि उनका परिवार उनके पिता की कुशलक्षेम को लेकर ‘चिंतित’ है। जेरमेन ने कहा, ‘वह (पिता) जांच के लिए अपने डॉक्टर के पास पहुंचे थे जिन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »