20 Apr 2024, 14:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बीते साल खुदकुशी करना चाहती थीं इगी अजालिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2016 12:34PM | Updated Date: Mar 21 2016 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। गायिका इगी अजालिया ने खुलासा किया है कि बीते साल अपने कॅरियर में आई गिरावट के कारण उसने खुदकुशी करने का इरादा किया था। ‘फीमेल फर्स्ट’ की खबर के अनुसार, ‘‘फैंसी’’ से लोकप्रिय हुई गायिका ने 2015 में अपने संगीत और इस दौड़ में बने रहने को लेकर हुई जबर्दस्त आलोचना के बाद कई बार खुदकुशी की कोशिश की।
 
उस मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए गायिका ने कहा, ऐसे समय में किसी शख्स को ऐसा महसूस होता है कि ‘मेरे लिए अब जीने के लिए बचा ही क्या है? ऐसा भी वक्त आया जब मैंने खुदकुशी करने का फैसला किया। उन्हें इस बात का भी डर था कि उनका कॅरियर खत्म हो जाएगा और वर्क वीजा पर 10 साल अमेरिका में बिताने के बाद अब उन्हें वापस अपने गृह देश ऑस्ट्रेलिया लौटना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »