28 Mar 2024, 15:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

एलिसिया विकंदर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का आॅस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2016 8:53PM | Updated Date: Feb 29 2016 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। उभरती स्वीडिश अभिनेत्री एलिसिया विकंदर ने टॉम हूपर की ‘द डैनिश गर्ल’ में चित्रकार ग्रेडा वेगेनर की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का आॅस्कर पुरस्कार जीता है। यह फिल्म सेमी बॉयोग्राफिकल ड्रामा है, जो डेविड एबरशॉफ के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म लिली एल्बे की जिंदगी के बारे में बताती है, जो कि लिंग पुनर्निधारण सर्जरी करवाने वाले शुरूआती लोगों में से एक हैं।
  

एलिसिया ने ग्रेडा के किरदार को अपने शानदार अभिनय के साथ जीवंत किया। वह फिल्म में एक ऐसी महिला बनी हैं, जिसे अपने पति के महिला बनने के फैसले को लेकर संघर्ष करना पड़ता है लेकिन अंतत: वह खुद ही उनके लिए सबसे बड़ा नैतिक समर्थन बन जाती है। एलिसिया की जीत की घोषणा ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया क्योंकि उनका मानना था कि यह पुरस्कार गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा पुरस्कार जीत चुकीं केट विंसलेट को ही मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »